Breaking News

सीजेपी के तीनाें नेताओं काे मजिस्ट्रेट ने दिया रिहा करने का आदेश


देश 11 October 2026
post

सीजेपी के तीनाें नेताओं काे मजिस्ट्रेट ने दिया रिहा करने का आदेश

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर   मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत इसके लीगल हेड रत्ना सिंह को रिहा कर दिया गया है। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के स्पेशल एक्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट ने रिहा करने का आदेश दिया।

स्पेशल एक्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट ने इन्हें एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया। सीजेपी के तीन नेताओं दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को 10 अक्टूबर को फ्लाइट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 170 के तहत गिरफ्तार किया था। रत्ना सिंह को भी 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए निकलते समय उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि, वोट चोरी के मामले पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर काकरोच जनता पार्टी समेत कई छात्र युवा संगठनों और राजनीतिक दलों ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सीजेपी के नेता दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए उन्हें एहतियातन गिरफ्तार कर लिया था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER