मुंबई, 10 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। यह शो 19 सितंबर को स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला है। शो की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में पहनी गई उनकी चर्चित जैकेट किसी महंगे डिजाइनर स्टोर से नहीं बल्कि मुंबई के चोर बाजार से खरीदी गई थी।
साल 1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर के जैकेट वाले लुक को आज भी याद किया जाता है। अब अभिनेता करीब 39 साल बाद अपने शो के एक खास एपिसोड में उसी जैकेट को फिर से पहनते नजर आएंगे। अनिल ने बताया कि फिल्म में पहनी गई शर्ट, ट्राउजर और जैकेट उन्होंने संभालकर रखी है। जब शो की टीम ने 'मिस्टर इंडिया' की पोशाक उपलब्ध होने के बारे में जिज्ञासा जाहिर की तो अभिनेता ने बताया कि यह पूरा कॉस्ट्यूम अब भी उनके पास सुरक्षित है और उन्हें फिट भी आता है।
इस खास एपिसोड के उद्देश्य पर बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि इसकी थीम सामाजिक महत्व से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद राज कपूर ने भी इसके संदेश की सराहना की थी। अनिल के मुताबिक, 'मिस्टर इंडिया' से यह सीख मिलती है कि हर व्यक्ति अपने तरीके से मिस्टर इंडिया बन सकता है। यह एपिसोड उन लोगों को समर्पित है, जो बिना किसी उम्मीद या स्वार्थ के देश की सेवा करते हैं। ऐसे में अभिनेता का पुराना किरदार एक बार फिर दर्शकों को फिल्म की यादों के साथ-साथ सेवा और जिम्मेदारी का संदेश भी देगा।
Breaking News
- किसान संघ ने क्षतिग्रस्त मकानों, कृषि ऋण माफी, कृषि उपकरणों-फसल नुकसान का मुआवजे की मांग
- चोर बाजार से खरीदी गई थी मिस्टर इंडिया की जैकेट
- बिजनेस करना हुआ आसान! GST काउंसिल ने दी फ्री सैंपल और एम्प्लॉई इंश्योरेंस पर राहत,
- आरबीआई सरकारी तेल कंपनियों को 12 अक्टूबर से देगा स्पेशल डॉलर विंडो की सुविधा
- सर्दियों में बढ़ गई है बालों में रूसी की समस्या तो आजमाएं ये उपाय
- कुरान की आयत शेयर कर दी खुशखबरी; फैंस को याद आईं जन्नत जुबैर
- खेत की मिट्टी से सीधे सुपर मॉडल वाला लुक, झारखंड के इस 'ऑरा फार्मर' का स्वैग देख बॉलीवुड हसीनाएं भी हार बैठीं दिल
- नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर
- ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिलास्तरीय भव्य नाट्य मंचन
चोर बाजार से खरीदी गई थी मिस्टर इंडिया की जैकेट







