टेबल टेनिस में, भारतीय पैडलर्स मानुष शाह और दिया चिताले ने कल बीजिंग में चाइना स्मैश में रोमानिया के एडुआर्ड इओनेस्कु और बर्नाडेट स्ज़ोक्स को 3-0 से हराकर WTT ग्रैंड स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया।
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल 11-9, 13-11, 11-3 से जीतकर अंतिम चार में जगह पक्की की। हालांकि, मानव ठक्कर फ्रांस के सातवें सीड एलेक्सिस लेब्रुन से 0-3 से हारकर राउंड ऑफ 32 में पुरुष सिंगल्स से बाहर हो गए।
महिला डबल्स में, दिया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े को राउंड ऑफ़ 16 में चीन की गाओ युक्सिन और जियांग जुनलिन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।







