तेहरान, 04 अक्टूबर। ईरान की खुफिया एजेंसी ने करमन प्रांत के सिर्जान जिले में 31 जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग चार अलग-अलग समूह में बंटे हुए थे। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग के स्वामित्व वाले प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया मंत्रालय का आरोप है कि इनको अमेरिका और इजराइल का समर्थन था। इनका मकसद शहर में अशांति फैलाना और तोड़फोड़ करना था।
खुफिया मंत्रालय के अनुसार, इन लोगों ने किशोरों और नौजवानों को अपने जाल में फंसाने की योजना बनाई थी। वे बड़ी संख्या में पेट्रोल बम तैयार कर चुके थे। इनका इस्तेमाल शहर के सीसीटीवी और कैमरों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाना था। कैमरे खराब करके वे सड़कों पर अशांति फैलाने और तोड़फोड़ करने की तैयारी कर रहे थे।
इन पर जनवरी में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है। इन प्रदर्शनों में हजारों लोगों की जान चली गई। ईरान सरकार ने इन पर विदेशी ताकतों से जुड़े होने का आरोप लगाया है। प्रेस टीवी के मुताबिक खुफिया मंत्रालय ने इनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि कोई और घटना न हो।
Breaking News
- कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार
- सेवा सेतु शिविर: 235 प्रकरणों में 10.94 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत, 99 मामलों में 5.37 करोड़ का वितरण
- कोरिया : सेवा की कहानी : ’बिहान की मदद से सफल व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला’
- कोरिया : सेवा की कहानी : मजदूरी करने वाले आदिवासी रामलाल को जनमन आवास से मिली नई खुशियां
- संचार साथी पोर्टल 30 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा
- वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरवगाथा
- बक्सर में ट्रक से टकराई केरल के तीर्थयात्रियों की बस, 23 घायल
- बाजीगर’ का वो बच्चा याद है? शाहरुख खान के बचपन का रोल करने वाले सुमीत पाठक की बदल गई दुनिया, खड़ा किया करोडों का एंपायर
- आग में पकाकर खाएं ये ड्राई फ्रूट, ठंड में होने वाली कई बीमारियों में मिलेगी राहत
- नायरा का पेट्रोल ₹5 महंगा, सरकारी कंपनियों ने दी राहत
ईरान के करमन प्रांत से 31 जासूस गिरफ्तार, अमेरिका और इजराइल के समर्थन का आरोप







