Breaking News

Vivo का नया 5G फोन मचाएगा धूम, 10,000mAh बैटरी की चर्चा


व्यापार 03 October 2026
post

Vivo का नया 5G फोन मचाएगा धूम, 10,000mAh बैटरी की चर्चा

स्मार्टफोन कंपनी Vivo भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo S2 FE पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। Vivo S2 FE को 6 अक्टूबर 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। लीक्स के मुताबिक इसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी मिलने की संभावना है।

नक्शे देखें Vivo S2 FE को कंपनी Vivo V80 के साथ भारतीय बाजार में पेश करेगी। फोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसाइट भी सामने आ चुकी है, जिससे इसके डिजाइन और भारत में उपलब्धता की जानकारी मिली है। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। सबसे ज्यादा चर्चा Vivo S2 FE की बैटरी को लेकर हो रही है।

सामने आई जानकारियों के अनुसार स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। अगर लॉन्च के समय यही बैटरी क्षमता सामने आती है तो यह Vivo के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में शामिल होगा।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में लगभग 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इससे गेमिंग, वीडियो और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है। फोन में LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि अंतिम रैम और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी कंपनी लॉन्च के दौरान स्पष्ट कर सकती है।

कैमरे के मामले में भी Vivo S2 FE आकर्षक फीचर्स के साथ आ सकता है। लीक्स में फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलने की बात कही गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की संभावना है।

इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है, जिससे फोन को पानी और धूल से सुरक्षा मिल सकती है। फोन का डिजाइन फ्लैट रियर पैनल और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है।

चेक कीमत को लेकर अभी Vivo ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लीक हुई जानकारी में इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल का बॉक्स प्राइस 39,999 रुपये बताया गया था, लेकिन बॉक्स पर दर्ज कीमत वास्तविक बिक्री कीमत से अधिक हो सकती है।

इसलिए फोन की अंतिम कीमत लॉन्च के दौरान ही स्पष्ट होगी। Vivo S2 FE में अगर 10,000mAh बैटरी की जानकारी सही साबित होती है तो बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह खास स्मार्टफोन बन सकता है। अब नजर 6 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च पर है, जब कंपनी इसकी कीमत और सभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाएगी।





You might also like!


RAIPUR WEATHER