नई दिल्ली, 29 सितंबर घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार गिरावट का रुख नजर आ रहा है। भाव में आए बदलाव के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है।
भाव में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें:मुख्यमंत्री साय
- ग्लोबल वार्मिंग के कारण आर्कटिक में साल 2015 से अबतक 15 से अधिक नए द्वीपों की खोज
- एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य
- अमिताभ बच्चन की नौकरी खतरे में? KBC 18 के हॉटसीट पर बैठा ऐसा खिलाड़ी, बिग बी को कहना पड़ा मुझे तो आपसे बहुत.
- जुबिन नौटियाल बने पिता
- मुख्यमंत्री साय आज यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे, युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- बुखार के बाद गले में इंफेक्शन, खांसी और खराश है, राहत पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
- एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जबकि एआई तकनीक के दिग्गज ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचे।
- सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
- ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक







