आइची-नागोया, 29 सितंबर भारतीय निशानेबाज नीरू धांडा ने एशियन खेल 2026 में महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरू ने फाइनल में 28 हिट का स्कोर करते हुए नया एशियाई खेल रिकॉर्ड बनाया। यह इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक और एशियन खेल 2026 में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है। साथ ही, यह मौजूदा खेलों में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण भी है।
नीरू ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। उन्होंने कुल 28 निशाने सही लगाए। चीन की निशानेबाज ने 26 हिट के साथ रजत पदक जीता, जबकि कुवैत की खिलाड़ी 21 हिट के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
नीरू का 28 हिट का स्कोर नया एशियाई खेल रिकॉर्ड भी है। इससे पहले इस स्पर्धा का रिकॉर्ड 24 हिट का था, जो चीन की लियू वान-यू के नाम था और उन्होंने यह रिकॉर्ड इसी साल जनवरी में बनाया था।
यह नीरू का एशियन खेल में महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में पहला पदक है। इससे पहले मंगलवार को नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने महिलाओं की ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उस मुकाबले में नीरू ने व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में 118 अंक हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार रिकॉर्ड
25 मई 2000 को हरियाणा के जींद में जन्मीं नीरू धांडा महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भारत की प्रमुख निशानेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 2022 में ओसियेक में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
2025 में नीरू ने महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता। 2026 में उन्होंने इटली के लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा और इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने इसी साल कजाकिस्तान के अलमाटी में आईएसएसएफ विश्व कप के ट्रैप मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य पदक भी जीता।
नीरू को खेल मंत्रालय की टॉप्स योजना के तहत भी सहायता मिल रही है। उन्हें उपकरण, गोला-बारूद, आवास एवं भोजन और अन्य प्रशिक्षण संबंधी सहायता प्रदान की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार टॉप्स के तहत एक लाख रुपये और एसीटीसी के तहत 25,09,620 रुपये की वित्तीय सहायता मिली है।
नीरू के इस स्वर्ण के साथ एशियन खेल 2026 में भारत के पांच स्वर्ण हो गए हैं।
Breaking News
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें:मुख्यमंत्री साय
- ग्लोबल वार्मिंग के कारण आर्कटिक में साल 2015 से अबतक 15 से अधिक नए द्वीपों की खोज
- एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य
- अमिताभ बच्चन की नौकरी खतरे में? KBC 18 के हॉटसीट पर बैठा ऐसा खिलाड़ी, बिग बी को कहना पड़ा मुझे तो आपसे बहुत.
- जुबिन नौटियाल बने पिता
- मुख्यमंत्री साय आज यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे, युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- बुखार के बाद गले में इंफेक्शन, खांसी और खराश है, राहत पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
- एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जबकि एआई तकनीक के दिग्गज ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचे।
- सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
- ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण






