नई दिल्ली, 29 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता ने मासआर्ट (महानिर्वाण रोड मास आर्ट) सोसाइटी द्वारा दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ के आयोजन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को कोलकाता में 15 जगह तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है।
ईडी के अनुसार, मासआर्ट सोसाइटी ने कथित तौर पर खुद को यूनेस्को प्रायोजित संस्था बताकर आम लोगों से बड़ी रकम एकत्र की। जांच एजेंसी का आरोप है कि एकत्र धन का इस्तेमाल व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया।
कार्रवाई के दायरे में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनके करीबी सहयोगियों समेत विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े ठिकाने शामिल हैं। ईडी की ओर से मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Breaking News
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें:मुख्यमंत्री साय
- ग्लोबल वार्मिंग के कारण आर्कटिक में साल 2015 से अबतक 15 से अधिक नए द्वीपों की खोज
- एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य
- अमिताभ बच्चन की नौकरी खतरे में? KBC 18 के हॉटसीट पर बैठा ऐसा खिलाड़ी, बिग बी को कहना पड़ा मुझे तो आपसे बहुत.
- जुबिन नौटियाल बने पिता
- मुख्यमंत्री साय आज यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे, युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- बुखार के बाद गले में इंफेक्शन, खांसी और खराश है, राहत पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
- एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जबकि एआई तकनीक के दिग्गज ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचे।
- सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
- ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
मासआर्ट सोसाइटी से जुड़े मामले में ईडी का कोलकाता में 15 जगह छापा







