Breaking News

कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास


शहर 28 September 2026
post

कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

कोरिया 28 सितम्बर 2026

युवा जीवन में सपनों को पंख लगते हैं और ज्यादा खुशी होती है जब उन्हे आकार मिल जाता है। कुछ ऐसा ही सुखद जीवन कोरिया जिले के ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले बबीता और घास प्रसाद के जीवन में भी हुआ है। अपने छोटे से परिवार के साथ रहने वाले दंपत्ति को अपने सपनों का आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त हो गया है।

छोटा जीवन बड़े सपने
बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले दंपत्ति बबीता और घासीप्रसाद एक छोटे से किराना दुकान का संचालन करते थे। बेहद कम मात्रा में कृषि भूमि होने से वह अपने लिए एक पक्के मकान की आस संजोए रहते थे। उनके दो बच्चे हैं जो काफी छोटे हैं। किराने की दुकान से उनका जीवन यापन तो हो रहा था लेकिन वह अपने लिए पक्के मकान का सपना संजोए हुए थे।

प्रधानमंत्री आवास से सपना हुआ हकीकत
घासीराम और बबीता के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने एक बड़ा अवसर पैदा कर दिया है। पहले कच्चे के घर में रहकर किराने की दुकान चलाने में उन्हे बेहद परेषानी होती थी। ऐसे में कई सामान विक्रय के पहले ही खराब हो जाते थे। ऐसे में उन्हे जितनी आय होनी चाहिए थी वह होने के बजाए उनका नुकसान हो जाता था। प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले मकान में उन्होंने अपने लिए एक दुकान की जगह भी बना ली है और अब उससे वह सुखद जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

भविष्य की सुरक्षित राह
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित होने के बाद बबीता और घासीराम ने बताया कि अब उनके पास अपना पक्का मकान और उसमें ही एक पक्की दुकान का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे भविष्य की चिंता समाप्त हो गई है। अब ना तो समान खराब होगा और ना ही किसी तरह का नुकसान होगा। ऐसे में उनकी बड़ी समस्या का निराकरण एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत लाभ मिलने से पूरा हो गया है।

योजनाओं से सुखद जीवन
बबीता ने बताया कि उन्हे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तरफ से हर माह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए प्राप्त होते हैं। इससे दैनिक खर्च आसानी से चल जाता है। साथ ही पक्के आवास में सुरक्षित ईंधन की व्यवस्था के लिए शासन से उज्जवला येाजना के तहत सिलेंडर और गैस चूल्हा प्राप्त हो गया है जिससे भोजन पकाने के साथ ईंधन की समस्या का निराकरण हो गया है।  
समाचार क्रमांक 113/ मानिकपुरी

You might also like!


RAIPUR WEATHER