काठमांडू, 24 सितंबर। नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल ने हाल में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की पुनर्स्थापना, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए जर्मनी से सहयोग मांगा है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जर्मनी की आर्थिक सहयोग एवं विकासमंत्री रिम अलाबाली राडोवान के साथ द्विपक्षीय ‘साइडलाइन’ बैठक में मंत्री खनाल ने आपदा के बाद पुनर्निर्माण के साथ-साथ जलवायु-लचीलेपन, आपदा पूर्व तैयारी और क्षमता विकास में अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता पर जोर दिया।
विदेशमंत्री खनाल ने नेपाल की विकास प्रक्रिया में जर्मनी की ओर से लंबे समय से दिए जा रहे महत्वपूर्ण सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करना पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। राडोवान ने नेपाल में हाल में आई विनाशकारी आपदा को वैश्विक साझा चुनौती बताते हुए कहा कि जर्मनी नेपाल को वित्तीय और मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में नेपाल-जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग को आने वाले दिनों में और मजबूत एवं गहरा बनाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
Breaking News
- मेथी के पत्तों को क्यों माना जाता है सेहत के लिए वरदान, डॉक्टर ने बताए इसके फायदे
- नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर आएंगे, 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडी
- आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर्स की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
- 83 की उम्र में भी कायम 'शहंशाह' का जलवा, ताबड़तोड़ कमाई से अमिताभ बच्चन की संपत्ति में 145% करोड़ का इजाफा, जानें कितनी है नेटवर्थ
- पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच , 41 वें चक्रधर समारोह का समापन
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
- एशियाई खेल: जोशना- वेलावन की जोड़ी स्क्वैश मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में
- एशियाई खेल: चोट के कारण राउंड ऑफ-16 में मुक्केबाज सुमित कुंडू का अभियान समाप्त
- जलवायु आपदा से उबरने के लिए नेपाल को दीर्घकालीन अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी: विदेशमंत्री शिशिर खनाल
- नेपाल ने पुनर्निर्माण के लिए जर्मनी से सहयोग मांगा
नेपाल ने पुनर्निर्माण के लिए जर्मनी से सहयोग मांगा







