जगदलपुर, 21 सितंबर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत नया बस स्टैंड के पास बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या की वारदात के बाद नया बस स्टैंड के शराब दुकान के सामने हत्या के विरोध में आज सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।
महिलाओं और स्थानीय लोगों ने शराब दुकान के सामने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया और इस शराब दुकान काे बंद करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब दुकान के आस-पास लगातार विवाद और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से शराब दुकान को बंद कराने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है, पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन जारी रहा ।
Breaking News
- हत्या की वारदात के बाद शराब दुकान बंद करने किया गया प्रदर्शन
- टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 586 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे ऑग्ज़ीलियरी पावर यूनिट्स
- आईजीएनसीए में 24 सितंबर से शुरू होगा 7वां ‘नदी उत्सव’, दिल्ली के उपराज्यपाल करेंगे उद्घाटन
- राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन विदेशी टीमों को मिली करारी शिकस्त
- एशियाई खेल: श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में स्मृति, शेफाली और हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें
- 'रॉ' की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर
- कलेक्टर ने तीन आदतन अपराधियों को किया जिला बदर
- नेपाल प्रतिनिधि सभा से राष्ट्रीय सेवा दल विधेयक सर्वसम्मति से पारित
- सिल्वर स्क्रीन पर आस्था की नई कहानी
- बचपन लौटाता दूरदर्शन का लोकप्रिय एनिमेशन
हत्या की वारदात के बाद शराब दुकान बंद करने किया गया प्रदर्शन







