आइची-नगोया, 21 सितंबर । एशियाई खेल-2026 के महिला क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में मंगलवार को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश में भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाजी अहम भूमिका निभाएगी।
दोनों टीमें कुछ ही दिन पहले एशिया कप के फाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं।
शेफाली वर्मा मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और नौ छक्के शामिल थे। इसके साथ ही शेफाली महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं। उनके नाम अब 104 छक्के हैं, जो किसी भारतीय बल्लेबाज के सर्वाधिक छक्के हैं।
अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को मिलाकर टी20 नॉकआउट मुकाबलों में शेफाली ने 12 मैचों की 12 पारियों में 35.40 की औसत और 159.45 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन है।
स्मृति मंधाना ने भी टी-20 नॉकआउट मुकाबलों में प्रभावी प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 पारियों में 25.30 की औसत और 132.12 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस साल महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बनाया गया 87 रन है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर का नॉकआउट मुकाबलों में रिकॉर्ड तीनों बल्लेबाजों में सबसे अधिक निरंतर रहा है। उन्होंने 12 मैचों में 324 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन है, जो उन्होंने 2025 महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।
भारत की टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणालन कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
श्रीलंका की टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हरशिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोधा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेव्वंडी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी, अनुष्का संजीवनी।
Breaking News
- हत्या की वारदात के बाद शराब दुकान बंद करने किया गया प्रदर्शन
- टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 586 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे ऑग्ज़ीलियरी पावर यूनिट्स
- आईजीएनसीए में 24 सितंबर से शुरू होगा 7वां ‘नदी उत्सव’, दिल्ली के उपराज्यपाल करेंगे उद्घाटन
- राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन विदेशी टीमों को मिली करारी शिकस्त
- एशियाई खेल: श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में स्मृति, शेफाली और हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें
- 'रॉ' की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर
- कलेक्टर ने तीन आदतन अपराधियों को किया जिला बदर
- नेपाल प्रतिनिधि सभा से राष्ट्रीय सेवा दल विधेयक सर्वसम्मति से पारित
- सिल्वर स्क्रीन पर आस्था की नई कहानी
- बचपन लौटाता दूरदर्शन का लोकप्रिय एनिमेशन
एशियाई खेल: श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में स्मृति, शेफाली और हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें







