नई दिल्ली, 19 सितंबर । स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 20वें एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करेंगे।
नीरज चोपड़ा इस बार के एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा टखने के लिगामेंट में चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हैं। हालांकि वह भले ही प्रतियोगिता में शामिल नहीं हैं, लेकिन भारतीय दल के लिए उनका समर्थन बरकरार है।
वर्ष 2018 एवं 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके चोपड़ा ने जापान पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ''एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि वे सभी हमें गौरवान्वित करेंगे।''
जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को आधिकारिक रूप से आगाज हो गया। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में एशिया के विभिन्न देशों से पहुंचे खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह में भारतीय दल ने पूरे जोश के साथ मार्च किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुआई करते नजर आए। उनके पीछे भारतीय खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मार्च किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के 500 से ज्यादा खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे। इस बार भी भारतीय दल इसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरा है।
Breaking News
- कोल इंडिया का विविधीकरण अभियान तेज, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में बढ़ाया निवेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया
- महासमुंद में 24 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 230 पदों पर होगी भर्ती
- वीबी-जी रामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- दीपावली छठ के बाद नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में प्रचंड
- नेपाल : बाढ़ के बाद नुवाकोट में हैजा का खतरा बढ़ा, 77 हजार लोगों को दी जाएगी ओरल वैक्सीन
- नेपाल में 24 से 28 सितंबर के बीच भारी बारिश की आशंका, मौसम विशेषज्ञों ने सतर्कता की सलाह दी
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राजकुमार बंजारे के घर रोशन हुआ आत्मनिर्भरता का उजाला
- मां का अधूरा सपना, बेटे के पक्के घर से हुआ पूरा
- सेवा का भाव ही एक सशक्त, संवेदनशील एवं विकसित समाज की आधारशिला : संतोष पाण्डेय
एशियन गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं







