रायपुर, 19 सितंबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को रायपुर और सरगुजा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे रायपुर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचकर चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:25 बजे अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुंचने के बाद 1:40 बजे एक निजी होटल में आयोजित अग्र महाकुंभ-2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 3:55 बजे सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्थित अयप्पा ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे रायपुर लौटेंगे।
Breaking News
- बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- आवास प्लस 2.0 पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अपात्र एवं प्राथमिकता परिवर्तन की सूची जारी
- नए घर की चौखट पर जला आशीर्वाद का दीप : सेवा संकल्प अभियान में बदलाव की रोशनी
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना : विष्णु कुमार को मूंगफली की खेती से मिला 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना : विष्णु कुमार को मूंगफली की खेती से मिला 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ
- मातृत्व के सफर में मिला आर्थिक सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गोमती को मिली सहायता
- डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर कदम
- इमोशनल झटका और दिल का खतरा टूटे दिल वाली बीमारी का सच
- सीबीआई ने एलआईसी निवेश धोखाधड़ी के आरोप में रिलायंस कैपिटल और उसके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
- प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल








