Breaking News

‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी‘ थीम के साथ 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन


शहर 18 September 2026
post

‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी‘ थीम के साथ 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन

कोरिया  जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी पहुंचाने तथा स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 आयोजित किया जा रहा है।

“हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम के साथ यह अभियान 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक जनआंदोलन के रूप में संचालित होगा। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा आजीविका मिशन विभाग द्वारा आपसी समन्वय से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के दौरान श्आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन सेवन, आंगनबाड़ी केंद्रों में ताजा गरम पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बच्चों के विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उत्प्रेरण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद अंतरणश् जैसे विषय से जुड़ीविभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान का उद्देश्य पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ परिवार एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

You might also like!


RAIPUR WEATHER