VIBE social media Review in hindi: एक्टर कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव की वाइब सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज हो गई है, जिसके ट्रेलर की पिछले दिनों खूब चर्चा हुई और दर्शक हंसी से लोट-पोट होते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर ट्रेलर के सीन खूब वायरल हुए. लेकिन अब सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो गई है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू ट्विटर अब एक्स पर देखने को मिल रहा है. वहीं लोग फिल्म को फुल कॉमेडी वाइब बताते हुए नजर आ रहे हैं.
वाइब का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू
एक एक्स यूजर ने लिखा, वाइब एक बेस्ट कॉमेडी फिल्म है इस साल की. कुणाल खेमू लाजवाब एक्टर ही नहीं डायरेक्टर भी हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, वाइब का फर्स्ट हाफ फन वाला था, जिसमें हार्दिक के रोल में कुणाल खेमू और बग के रोल में स्पर्श की अच्छी परफॉर्मेंस देखने को मिली. दोनों की कैमेस्ट्री अभी तक फनी नजर आती है. डायलॉग अच्छे हैं और फनी मोमेंट्स आपको हंसाते हैं. हालांकि कुछ हिस्से खींचे खींचे लगते हैं. लेकिन अभी तक ठीक है.
तीसरे यूजर ने लिखा, कुणाल खेमू वाइब में टॉप फॉर्म में हैं. सभी पंच सही जगह फिट नहीं बैठते. लेकिन हंसाने की कोशिश देखने लायक है. इसके अलावा लोगों ने दायरा के मुकाबले वाइब को ज्यादा अच्छा बताया है. हालांकि फिल्म एक समय पर हंसाने में कामयाब होती हुई नहीं नजर आती.
कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में कुणाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में उनके अलावा, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी नजर आएंगी. ‘वाइब' का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है. फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके टीजर में प्रीति जिंटा एक मिशन को नियंत्रित करती हुईं नजर आई थीं. वहीं उन्हें देश में होने वाले एक आतंकी हमले की जानकारी मिलती है, जिसके चलते वह कुणाल और स्पर्श को मिशन पर भेजती हैं, जिनमें जिम्मेदारी उठाने लायक कोई साहस नहीं है. यहीं से कहानी हंसी, अराजकता और मजेदार कॉमेडी शुरू होती है.







