Breaking News

हर घर का एक दीप बने जनभागीदारी की पहचान- प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम’


शहर 17 September 2026
post

हर घर का एक दीप बने जनभागीदारी की पहचान- प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम’

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिलेवासियों से उत्साहपूर्वक सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब जिले के गांवों और शहरों में एक साथ दीप प्रज्वलित होंगे, तो यह केवल रोशनी का आयोजन नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति बनेगा।

प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रत्येक परिवार अपने घर में कम से कम एक दीप अवश्य प्रज्वलित करे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और सभी वर्गों के नागरिकों से भी इस आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से जिले के नागरिक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और समर्पण के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे।

श्री नेताम ने कहा कि एक-एक दीप मिलकर जब रोशनी का रूप लेता है, तो वह सामूहिक संकल्प की शक्ति को दर्शाता है। इसी भावना के साथ कोरिया जिले में 17 सितंबर को गांव से लेकर शहर तक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से परिवार एवं समाज के साथ इस आयोजन में सहभागी बनने और सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे कोरिया जिले में 1 लाख 21 हजार 300 से अधिक दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। जिला स्तरीय आयोजन ओपन थिएटर, झुमका में होगा, जहां 10 हजार दीयों से विशेष दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER