Breaking News

लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती


छत्तीसगढ़ 17 September 2026
post

लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

रायपुर, 17 सितंबर  लोकभवन में आज गुरुवार काे विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा दुबे एवं लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER