Breaking News

'मैं डाइट पर हूं...' गणपति का प्रसाद ठुकराने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, रामायण रिलीज से पहले मचा बवाल


मनोरंजन 17 September 2026
post

'मैं डाइट पर हूं...' गणपति का प्रसाद ठुकराने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, रामायण रिलीज से पहले मचा बवाल

नई दिल्ली:

फिल्म रामयाण में राम का किरादर निभाने वाले रणबीर कपूर ने हाल ही में कुछ ऐसा कर दिया कि वो न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं बल्कि लोगों ने उनको जमकर ट्रोल भी किया है. सोशल मीडिया पर हर जगह सेलेब्स का गणपति बप्पा का स्वागत के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इसी बीच रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वो गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. लेकिन वहां पर कुछ ऐसा हुआ कि रणबीर को लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया. 

पुराने वीडियो पर हुए ट्रोल 

दरअसल रणबीर कपूर का वीडियो पुराना है, जिसमें वो गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे हैं. दर्शन करने के बाद पंडित उनको प्रसाद देते हैं, जिसे वो ये कहकर खाने से मना कर देते हैं कि वो डाइट पर हैं. 

रणबीर पंडित जी से प्रसाद लेकर के वहां पर खड़े पैपराजी को दे देते हैं. वो कहते हैं कि, मै तो डाइट पर हूं आप लोग खा लोगे और प्रसाद के डिब्बा उन लोगों के हवाले कर देते हैं. 

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हर किसी ने रणबीर कपूर को ट्रोल करना शुरु कर दिया है. एक यूजर ने लिखा कि दर्शक शायद कुछ ऐसा कह रहे होंगे: मैं भी बॉलीवुड डाइट पर हूं, इसलिए उनकी 'रामायण' रिलीज होने पर टिकट खरीदने की कोई इच्छा नहीं है.

इससे मुझे एक और वजह मिल गई है कि मैं बड़े पर्दे पर उन्हें मेरे प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते हुए देखने से दूर रहूं.

यह हमारी आस्था और भावनाओं का खुला मजाक उड़ाने जैसा है.

हर किसी ने उनके इस वीडियो को देखकर रामायण फिल्म में राम का किरदार निभाने को लेकर के सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं. हालांकि वहीं कई लोग रणबीर के सपोर्ट में भी आए और उनके डेडिकेशन को लेकर कहा कि वो अपने काम के लिए काफी ईमानदार है और इसके लिए वो स्ट्रिक्ट डाइट कर रहे हैं. 

You might also like!


RAIPUR WEATHER