रायपुर, 16 सितंबर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार-2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस पुरस्कार के तहत चयनित श्रमिक अथवा संस्था को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार उन श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में श्रम के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य किया हो। विशेष रूप से ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनसे मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए प्रभावी उपाय किए गए हों और जिनके परिणामस्वरूप पूरे वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो।
इसके साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को भी पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। ऐसे प्रयास, जिनसे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो, पुरस्कार के लिए महत्वपूर्ण आधार होंगे।
श्रम विभाग द्वारा पात्र श्रमिकों एवं संस्थाओं से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Breaking News
- अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजारों में मामूली तेजी देखी गई; एनएसई आईपीओ पर नजरें टिकी हैं।
- SEMICON India 2026: भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में बढ़ी वैश्विक उद्योग और शिक्षा जगत की दिलचस्पी
- आत्मसम्मान आंदोलन के संस्थापक थंथाई पेरियार की 147वीं जयंती आज मनाई गई।
- ट्रंप बोले- कनाडा रहा है खराब व्यापारिक साझेदार, यूरोप पर भी लगा सकते हैं भारी टैरिफ
- दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव
- शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियो, फ्लाइट में निकली चीख, बोलीं- बड़ी मुश्किल से बचे
- शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियो, फ्लाइट में निकली चीख, बोलीं- बड़ी मुश्किल से बचे
- 'मैं डाइट पर हूं...' गणपति का प्रसाद ठुकराने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, रामायण रिलीज से पहले मचा बवाल
- चेहरे की रंगत बिगाड़ रहा कालापन तो आजमाएं ये नुस्खे
- भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का तीन वर्ष के लिए पुनर्गठन किया
श्रमिक सुरक्षा और उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा सम्मान, दाे लाख रुपये का ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’







