बीजिंग, 15 सितंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। चीन के हैनान प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के चलते प्रशासन ने 55 हजार से अधिक लोगों को प्रभावित और जोखिम वाले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो ने मंगलवार को बताया कि 14 सितंबर की शाम 6 बजे तक पूरे प्रांत में खतरे वाले क्षेत्रों से 55 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था। हैनान प्रांत के कई इलाकों में बेहद तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे बड़े क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रांतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 11 सितंबर सुबह 8 बजे से 14 सितंबर दोपहर 2 बजे के बीच हैनान के कई हिस्सों में रिकॉर्ड स्तर की बारिश हुई। बाओटिंग ली और मियाओ स्वायत्त काउंटी, किओंगझोंग ली और मियाओ स्वायत्त काउंटी तथा वुझिशान काउंटी में छह स्थानों पर 700 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बाओटिंग ली और मियाओ स्वायत्त काउंटी के शियांगशुई टाउनशिप में 912.9 मिलीमीटर दर्ज की गई।
भारी बारिश और बाढ़ के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। प्रभावित काउंटियों में बचाव और आपदा राहत कार्यों के लिए दमकल एवं बचाव सेवाओं के करीब 60 वाहन और 400 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालना और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाना है। इससे पहले रूस के टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (एटीओआर) ने कहा है कि हैनान में जारी भारी बारिश का फिलहाल द्वीप पर छुट्टियां मनाने आने वाले रूसी पर्यटकों की योजनाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।
Breaking News
- भारत की प्रगति में तकनीक की ताकत
- इंजीनियर दिवस पर महानायक को नमन
- राजौरी में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 ओजीडब्लू गिरफ्तार, आईईडी बरामद
- कांकेर के सरोना में रात के समय रिहायशी बस्तियों में भालुओं का आतंक
- चीन के हैनान प्रांत में भारी बारिश के कारण 55 हजार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- पैट कमिंस ने बताया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट हार का कारण, खराब तैयारी की बात को किया खारिज
- राहुल गांधी पर भाजपा का हमला, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में चल रहा है भ्रष्टाचार का कारोबार
- तृतीय नेशनल लोक अदालत में 307495 प्रकरण से अधिक मामले निपटाए गए
- स्वेच्छा से खिलौने दान कर आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के चेहरे पर मुस्कान लाएं जिलेवासी :-कलेक्टर
- नई फसल से खुशहाली की मंगलकामना
चीन के हैनान प्रांत में भारी बारिश के कारण 55 हजार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया







