रायपुर, 15 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को इस यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना करेंगे।
यह संकल्प यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। करीब 20 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। इसमें छत्तीसगढ़ भाजयुमो के 100 युवा शामिल होंगे।
यात्रा की शुरुआत वडनगर और काशी से एक साथ होगी। देशभर में इसके लिए 20 अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर 25 पदयात्री शामिल होंगे, जबकि 50 युवा बाइक पर जल कलश लेकर यात्रा करेंगे।
यात्रा के दौरान विभिन्न पवित्र नदियों का जल संग्रहित किया जाएगा। इसके बाद हाटकेश्वर महादेव एवं काशी विश्वनाथ मंदिर में एकत्रित जल से जलाभिषेक किया जाएगा।
Breaking News
- पैट कमिंस ने बताया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट हार का कारण, खराब तैयारी की बात को किया खारिज
- राहुल गांधी पर भाजपा का हमला, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में चल रहा है भ्रष्टाचार का कारोबार
- तृतीय नेशनल लोक अदालत में 307495 प्रकरण से अधिक मामले निपटाए गए
- स्वेच्छा से खिलौने दान कर आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के चेहरे पर मुस्कान लाएं जिलेवासी :-कलेक्टर
- नई फसल से खुशहाली की मंगलकामना
- सुबह मुंह का स्वाद रहता है अजीब तो हो सकते हैं ये 5 कारण
- चीन ने पनामा-अमेरिका को चेताया, कहा- ताइवान मुद्दे पर सीमा पार न करें
- एशिया-प्रशांत में बढ़ी हलचल, जापान की सैन्य तैनाती पर चीन ने जताया विरोध
- नदियों का जल लेकर होगा महादेव का जलाभिषेक
- गोल्फ हब बनेगा नवा रायपुर
नदियों का जल लेकर होगा महादेव का जलाभिषेक







