कोलकाता, 14 सितंबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सलार थाना क्षेत्र में जुए के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार रात खाड़ेरा गांव में हुई इस घटना में सलार थाने के एएसआई सादेक अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बहरमपुर स्थित मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सोमवार सुबह भी गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खाड़ेरा गांव में रविवार रात जुए का अड्डा चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद सलार थाने की पुलिस ने वहां अभियान चलाया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही जुए में शामिल लोग मौके से भागने लगे और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर लगातार बम फेंके गए। इसी दौरान एक बम की चपेट में आने से एएसआई सादेक अली गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायल पुलिस अधिकारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बमबाजी की सूचना मिलते ही मुर्शिदाबाद पुलिस जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी रात में खाड़ेरा गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में इलाके में छापेमारी शुरू की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
सोमवार सुबह भी खाड़ेरा गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बमबाजी में कौन-कौन लोग शामिल थे और पुलिस टीम पर हमले की साजिश के पीछे और कोई व्यक्ति था या नहीं। मामले की जांच सलार थाना पुलिस कर रही है
Breaking News
- दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश की आशंका; 17 सितंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
- शब्दों से संस्कृति तक, हिंदी का सफर
- गणेश चतुर्थी लाई खुशियों की सौगात
- हरितालिका तीज में दिखता प्रेम का रंग
- गणेश चतुर्थी हमें प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है: राष्ट्रपति मुर्मू
- महिला एशिया कप जीत पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने दी टीम इंडिया को बधाई
- छोटे घर में मां की खांसी सुनाई देती थी, बड़े बंगले में जान चली गई- जब जैकी श्रॉफ का मां को खोने का छलका दर्द
- हनुमान अंश की 38वें दिन कमाई से दुनियाभर में डंका, हैवान को ढेर कर मिला बनाया रिकॉर्ड
- नेतन्याहू पर पूर्व आईडीएफ प्रमुख का बड़ा आरोप - 2023 में हमास के हमले से पहले मिली थी चेतावनी
- बंगाल : मुर्शिदाबाद में छापेमारी के दाैरान पुलिस टीम पर बम से हमला, एएसआई अस्पताल में भर्ती
बंगाल : मुर्शिदाबाद में छापेमारी के दाैरान पुलिस टीम पर बम से हमला, एएसआई अस्पताल में भर्ती







