Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं


देश 14 September 2026
post

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, समृद्धि और शुभ आरंभ के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता लाता है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार सभी को जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रार्थना की कि भगवान गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लाएं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर संस्कृत में सुभाषितम साझा करते हुए उन्होंने कामना की कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। उन्होंने यह भी कामना की कि भगवान गणेश के दिव्य आशीर्वाद से सभी प्रयास सफल हों और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER