केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी जतिंद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि कम उम्र में ही जतिंद्रनाथ दास ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का मार्ग चुना था। जेल की यातनाएं भी उनके संकल्प को डिगा नहीं सकीं।
मंत्री ने कहा कि जेल में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में उनकी भूख हड़ताल देशभक्ति और अदम्य साहस का एक उदाहरण है।
श्री शाह ने कहा कि जतिंद्रनाथ दास का बलिदान और शहादत देश के लोगों को राष्ट्र की सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।







