केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का उद्देश्य उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों से उभरने वाले नवाचारों को दुनिया के सामने पेश करना है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए श्री जोशी ने कहा कि प्रदर्शनी में सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की नवाचार प्रणाली ने तेजी से विकास किया है। श्री जोशी ने आगे कहा कि भारत इनोवेट्स की यात्रा ने वैश्विक स्तर पर प्रभाव डाला है







