Breaking News

रसोइया मानदेय के लिए 68.85 करोड़ रूपए की राशि जारी


छत्तीसगढ़ 12 September 2026
post

रसोइया मानदेय के लिए 68.85 करोड़ रूपए की राशि जारी

रायपुर   प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रसोइयों के मानदेय की दूसरी किश्त के रूप में 68 करोड़ 85 लाख 28 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी इस राशि का उपयोग प्रदेश के सभी 33 जिलों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय के भुगतान के लिए किया जाएगा। राशि जारी होने के बाद संबंधित जिलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

वित्त नियंत्रक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी 33 जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनर्बंटित राशि का भुगतान केवल एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार भुगतान प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शासन की ओर से राशि के उपयोग और भुगतान में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से डिजिटल माध्यम को अनिवार्य किया गया है।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। स्कूलों में भोजन तैयार करने, वितरण और संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी रसोइयों द्वारा निभाई जाती है। ऐसे में उनके मानदेय का समय पर भुगतान योजना के प्रभावी संचालन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

दूसरी किश्त की राशि जारी होने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत रसोइयों को मानदेय भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। संबंधित जिला अधिकारियों और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशों के अनुरूप एसएनए स्पर्श पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई करने होगी, ताकि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मानदेय समय पर प्राप्त हो सके।

You might also like!


RAIPUR WEATHER