रायपुर 12 सितंबर छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार से 16 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 12 और 13 सितंबर को गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज (12 सितंबर) को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां सुबह से ही काले बादल छाए हुए है।
13 सितंबर को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए इस दिन भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 सितंबर को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दिन किसी प्रकार की विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 15 और 16 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर रहें।
Breaking News
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय
- उप्र स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगी पीतलनगरी
- मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मांडविया और गिरिराज से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा
- चाइना सदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली उड़ानें फिर से शुरू करेगी।
- शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी का कहना है कि भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी भारतीय नवाचार को विश्व स्तर पर ले जाएगी।
- तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर अधिकार को लेकर ऋतब्रत गुट ने चुनाव आयोग के सामने रखा अपना पक्ष
- करोंदा खाने के फायदे और सेहत पर इसका असर
- इज़राइल-लेबनान वार्ता का अगला दौर वाशिंगटन में, रोम की बैठक अक्टूबर तक टली
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-अबी अहमद की द्विपक्षीय बैठक, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर
- कुपोषण पर कड़ा प्रहार : नारायणपुर के 13 हजार से अधिक स्कूली बच्चों को अब रोजाना मिलेगा मुफ़्त पौष्टिक नाश्ता
छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक बारिश के आसार, आज भारी वर्षा और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी







