Breaking News

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए सुरक्षा उपायों की मांग पर सुनवाई की सहमति दी


देश 10 September 2026
post

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए सुरक्षा उपायों की मांग पर सुनवाई की सहमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नाबालिगों के सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल के लिए सुरक्षा उपायों की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। याचिका में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को अनुबंध करने से रोकने की मांग की गई है।
 
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा वी. मोहना की पीठ ने एक गैर-सरकारी संगठन की याचिका पर केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया। 
 
याचिका में कहा गया है कि बाल यौन शोषण संबंधी सामग्री पर रोक के लिए कड़े कानून होने के बावजूद, इंटरनेट प्लेटफॉर्म ऐसी सामग्री की स्वचालित निगरानी और उपयोगकर्ताओं की उम्र की पुष्टि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। याचिका के अनुसार, फेसबुक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म 13 वर्ष की उम्र से खाते बनाने की अनुमति देते हैं, जबकि भारतीय कानून में 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति नाबालिग माने जाते हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER