Breaking News

ईरान-अमेरिका संघर्ष जारी, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर


विदेश 10 September 2026
post

ईरान-अमेरिका संघर्ष जारी, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष, नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ही समाप्‍त हो सकता है। उन्होंने कहा कि तब तक तेल की कीमतों में कमी आने की संभावना नहीं है।

श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए संघर्ष जारी रखना जरूरी है। हालांकि, ईरान लगातार परमाणु हथियार बनाने की कोशिश से इनकार करता रहा है। सात महीने से जारी संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में बढोतरी हुई है और उन पर संघर्ष खत्म करने का दबाव भी बढ़ा है।

कच्चे तेल की कीमत कल 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से अमरीकी कांग्रेस पर किसका नियंत्रण होगा, यह तय हो सकता है। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को अपना बहुमत खोने का खतरा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER