Breaking News

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट मीटिंग, बड़े फैसलों की उम्मीद


छत्तीसगढ़ 09 September 2026
post

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट मीटिंग, बड़े फैसलों की उम्मीद

रायपुर, 9 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार को व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मंत्रालय के महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER