Breaking News

इतिहास के पन्नों में 10 सितम्बर : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस - बदलें सोच, बचाएं जिंदगी


देश 09 September 2026
post

इतिहास के पन्नों में 10 सितम्बर : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस - बदलें सोच, बचाएं जिंदगी

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल 10 सितम्बर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आत्महत्या जैसी गंभीर सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसे रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।

इस दिवस की शुरुआत 2003 में इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (आईएएसपी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मिलकर की थी। हर वर्ष इस दिन एक नया 'थीम' तय किया जाता है, जिसके जरिए आत्महत्या के कारणों, रोकथाम के उपायों और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत पर जोर दिया जाता है।

इस साल 10 सितम्बर, 2025 को मनाए जाने वाले विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की त्रिवार्षिक थीम (2024-2026) है- Changing the Narrative on Suicide मतलब कथा बदलें, जीवन बचाएं।

आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में हर साल लगभग 7 लाख से अधिक लोग आत्महत्या कर अपनी जान गंवाते हैं। यह 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं में मृत्यु का प्रमुख कारणों में से एक है।

आत्महत्या रोकथाम के लिए जरूरी है कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलेपन और संवेदनशीलता का वातावरण बने। समय पर परामर्श, भावनात्मक सहयोग, चिकित्सीय इलाज और परिवार-समुदाय का साथ किसी भी व्यक्ति को इस कठिनाई से बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1823 - साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।

1846 - एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847 - हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।

1887 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले गृहमंत्री, पंडित गोविंद वल्लभ पंत का जन्म हुआ था, जिन्हें उत्तर प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।

1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।

1926 - जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।

1939 - कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1966 - संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

1974 - अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।

1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।

1991 - रॉक बैंड निर्वाण ने अपना प्रसिद्ध गीत स्मेल्स लाइक टीन स्पिरिट जारी किया था।

1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत। भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।

1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया।

1998 - दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।

1926 - जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।

2002 - यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।

2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।

2009 - जेट एयरवेज प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।

2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।

2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

2020 - भारतीय वायुसेना में फ्रांस निर्मित बहुउद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया।

जन्म

1872 - रणजी- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1887 - गोविन्द बल्लभ पंत - भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

1890 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।

1890 - असित कुमार हाल्दार - कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।

1892 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।

1895 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।

1912 - बी. डी. जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति

1933 - नीलमणि फूकन (कनिष्ठ) - भारतीय राज्य असम के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार हैं।

1944 - चित्रा मुद्गल - आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।

निधन

1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी

1923 - सुकुमार राय - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।

1965 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक

2022 - ब्रज बासी लाल - भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस।

You might also like!


RAIPUR WEATHER