बीजापुर, 08 सितंबर। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मंगलवार काे जारी सूचना के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 8वीं तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत/उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल1 होने का अवसर मिलेगा। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
Breaking News
- Apple ने लॉन्च किया $1,999 का iPhone Duo
- नेपाल की उद्योग मंत्री गौरी यादव ने दिया इस्तीफा, गैस कारोबारियों पर विवादित बयान के बाद बढ़ा था दबाव
- अंतरिक्ष में सहयोग को प्राथमिकता दें,अल्पकालिक लाभ को नहीं : मोदी
- राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण में अर्नोद में पड़े सबसे अधिक वोट, दूसरे चरण की वोटिंग शुक्रवार को
- यशस्वी इंद्रदेव हमारा कल्याण करें, सूर्यदेव मंगल करें; प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्तिवाचन शेयर किया
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कड़े निर्देश, शत-प्रतिशत बोर्ड परिणाम का लक्ष्य हासिल करने प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी
- जूनियर महिला एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, रिकॉर्ड जीत के साथ सेमीफाइनल में किया प्रवेश
- बलौदाबाजार-भाटापारा की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5.24 करोड़ रुपये स्वीकृत
- परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का बलिदान दिवस, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन
- BRICS Summit 2026: बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर देंगे UN महासचिव
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित








