रांची, 07 सितंबर। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को देश के सात राज्यों में एक साथ छापेमारी की। रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली और कोलकाता समेत सात स्थानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक परिसर को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया है। छापेमारी का मुख्य केंद्र कोलकाता बताया जा रहा है। ईडी की यह कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कथित कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और सौदों के जरिए कथित फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के सिलसिले में की जा रही है।
मामला ‘अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड’ के उर्दू दैनिक में प्रकाशित कुछ सामग्री और अखबार में किए गए कथित निवेश से संबंधित है। ईडी ने विधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद ईडी ने कोलकाता, दिल्ली और रांची में कुल सात ठिकानों पर तलाशी शुरू की। रांची में कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय में ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
फिलहाल सभी ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है।
Breaking News
- प्रधानमंत्री का मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, 35 हजार करोड़ से अधिक की सौगात देंगे
- नेपाल में बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोगों का बचाव अभियान बना जटिल
- रांची के कोकर समेत सात ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, तृणमूल सांसद नदीमुल हक से जुड़ा मामला
- जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने मार्क कोल्स
- बलौदाबाजार के 43 गांवों में लगेंगी हाई मास्ट लाइटें, 2.06 करोड़ रुपये की स्वीकृति
- अजा एकादशी: भक्ति और आस्था का पर्व
- 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह
- भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में
- BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख
- IISc ने समुद्री पानी से यूरेनियम निकालने का अधिक प्रभावी तरीका खोजा
रांची के कोकर समेत सात ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, तृणमूल सांसद नदीमुल हक से जुड़ा मामला







