शूटिंग स्पर्धा में, भारतीय टीम जापान में इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एशियाई खेलों 2026 से पहले अपने अंतिम प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। यह शिविर आज भोपाल स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में शुरू हो रहा है।
इस शिविर में नौ पुरुषों और नौ महिलाओं सहित कुल 18 निशानेबाज भाग लेंगे। इस दल में मनु भाकर, ईशा सिंह और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जैसे शीर्ष निशानेबाज शामिल हैं।
विशेषज्ञ प्रशिक्षक राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में निशानेबाजों को प्रशिक्षण देंगे। इस शिविर में शूटिंग कौशल, फिटनेस, रिकवरी और मानसिक शक्ति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। निशानेबाज आधुनिक 10, 25 और 50 मीटर रेंज में भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
पिछले महीने भोपाल में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया था। भारतीय निशानेबाजी टीम 14 सितंबर को शिविर के समापन के बाद एशियाई खेलों के लिए रवाना होगी।







