Breaking News

एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को सीईओ किया नियुक्त


व्यापार 04 September 2026
post

एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को सीईओ किया नियुक्त


नई दिल्ली/वाशिंगटन, 04 सितंबर। अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को अपना नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वे शांतनु नारायण की जगह लेंगे। चक्रवर्ती 1 दिसंबर से अपना पदभार संभालेंगे।

कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। चक्रवर्ती 01 दिसंबर से पद संभालेंगे, जो 18 साल से अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व करने वाले शांतनु नारायण की जगह लेंगे।

वहीं, शांतनु नारायण कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अनिल चक्रवर्ती फिलहाल एडोब के ग्राहक अनुभव प्रबंधन कारोबार और वैश्विक बिक्री परिचालन के अध्यक्ष हैं।

नारायण ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि एआई आधारित दौर में एडोब की वृद्धि का नेतृत्व करने के लिए अनिल चक्रवर्ती सही व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी नई भूमिका में उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

चक्रवर्ती जनवरी 2020 में एडोब से जुड़े थे। एडोब ने तब उन्हें कंपनी के ‘डिजिटल एक्सपीरियंस’ कारोबार का नेतृत्व करने के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नियुक्त किया गया था। सितंबर 2020 में उन्होंने कंपनी के वैश्विक बिक्री परिचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली। एडोब में शामिल होने से पहले चक्रवर्ती चार साल तक वैश्विक उद्यम क्लाउड डेटा प्रबंधन कंपनी ‘इंफॉर्मेटिका’ के सीईओ रहे।

उल्लेखनीय है कि चक्रवर्ती ने वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री तथा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान में स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER