सर्वोच्च न्यायालय की मेजबानी में आज से नई दिल्ली में ब्रिक्स मुख्य न्यायाधीश मंच आयोजन की शुरुआत होगी। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालयों के अध्यक्ष और वरिष्ठ न्यायिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
मंच पर न्याय व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, बेलारूस, कजाखस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और उज्बेकिस्तान के न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में आपसी न्यायिक हित के मुद्दों पर चर्चा होगी और न्यायिक सहयोग को और मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।







