Breaking News

यूएस ओपन: आर्यना सबालेंका ने 53 मिनट में जीता मुकाबला, तीसरे दौर में पहुंचीं


खेल 03 September 2026
post

यूएस ओपन: आर्यना सबालेंका ने 53 मिनट में जीता मुकाबला, तीसरे दौर में पहुंचीं

न्यूयॉर्क, 03 सितंबर   शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 में शानदार अंदाज में तीसरे दौर में जगह बना ली। सबालेंका ने बुधवार रात पोलिना यात्सेंको को सिर्फ 53 मिनट में 6-1, 6-1 से हराकर लगातार तीसरी बार यूएस ओपन खिताब जीतने की अपनी दावेदारी मजबूत की।

सबालेंका टूर्नामेंट में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद पहुंची थीं और उनकी शीर्ष रैंकिंग भी खतरे में थी, लेकिन बुधवार को उनके खेल में ऐसी कोई परेशानी नजर नहीं आई। उन्होंने आक्रामक और दमदार शॉट्स के दम पर मुकाबले पर शुरू से अंत तक नियंत्रण बनाए रखा।

सबालेंका ने मैच के बाद कहा, “आज मैंने जिस स्तर का खेल दिखाया, उससे खुश हूं। अपने फोकस से भी खुश हूं और इस मुकाबले को जीतकर आगे बढ़ने से भी।”

पहले सेट में सबालेंका ने पहली सर्विस पर खेले गए 16 में से 15 अंक जीते। दूसरे सेट में भी उन्होंने दबदबा बनाए रखा और पूरे मैच में पहली सर्विस पर 28 में से 21 अंक अपने नाम किए। उनकी प्रतिद्वंद्वी यात्सेंको पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेल रही थीं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER