Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर दुख जताया


देश 03 September 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 03 अगस्त  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन से गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "गुजराती संगीत जगत के संगीतकार गौरंग व्यास के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। अपने पिता अविनाश व्यास की समृद्ध संगीत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने गुजराती संगीत के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उनके निधन से गुजरात ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और उनके शोकाकुल परिवार तथा बड़ी संख्या में मौजूद उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना... ओम शांति...!!"

उल्लेखनीय है कि गुजराती फिल्म जगत के जाने-माने संगीतकार और गीतकार दिवंगत अविनाश व्यास के पुत्र गौरांग व्यास का बुधवार देररात अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही गुजराती फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से गुजराती संगीत की दुनिया में सक्रिय थे और 100 से अधिक गुजराती फिल्मों में संगीत दे चुके थे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER