नई दिल्ली, 02 सितंबर दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। ज्वेरेव ने पांच सेट तक चले मुकाबले में इटली के लोरेंजो सोनेगो को 6-4, 3-6, 6-7 (7-9), 7-5, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
इस साल फ्रेंच ओपन में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले ज्वेरेव अब न्यूयॉर्क में दूसरा बड़ा खिताब हासिल करने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद अब वह और खिताब जीतना चाहते हैं।
जियोस्टार के साथ साझा किए गए एक साक्षात्कार में ज्वेरेव ने कहा, “निश्चित रूप से मेरे ऊपर काफी दबाव था। आपको कभी पता नहीं होता कि ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का मौका फिर मिलेगा या नहीं। इसलिए पहली ट्रॉफी जीतकर मैं बहुत खुश था लेकिन एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं तो आप और ज्यादा चाहते हैं। आप अच्छा टेनिस खेलते रहना चाहते हैं और अगले ग्रैंड स्लैम के दावेदार बनना चाहते हैं।”
अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की सफलता के बारे में ज्वेरेव ने कहा कि यह वर्षों की मेहनत का नतीजा था।
उन्होंने कहा, “कई बार मैं खिताब जीतने से बेहद करीब रहकर चूक गया। शायद इसी वजह से इस बार पांचवें सेट में जीत हासिल करने के लिए मैं मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार था। अब हम न्यूयॉर्क में हैं और मैं इसे फिर से हासिल करने की कोशिश करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं अपनी लय और अपना खेल फिर से हासिल कर रहा हूं।”
ज्वेरेव दूसरे दौर में क्वेंटिन हालिस का सामना करेंगे। उनकी नजर न्यूयॉर्क में अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर है।
न्यूयॉर्क का माहौल खास
ज्वेरेव ने यूएस ओपन के माहौल को भी खास बताया। उन्होंने कहा कि यहां दर्शकों की ऊर्जा अलग स्तर की होती है और न्यूयॉर्क में रात के सत्र बेहद खास होते हैं। उनके मुताबिक यूएस ओपन का सबसे बड़ा स्टेडियम भी न्यूयॉर्क की खासियत को दर्शाता है।
Breaking News
- ईडी का 290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में कोलकाता में 11 जगह छापा
- इतिहास के पन्नों में 04 सितम्बर : पहली बार सामने आई टाइटैनिक के मलबे की तस्वीर
- विद्युत पोल लगने के बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन, किसानों ने जनदर्शन में लगाई गुहार
- राज्यपाल- मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत
- 6.20 किलोमीटर सड़क का पुल-पुलिया सहित होगा निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- लोकायन 2026 अभियान के तहत आईएनएस सुदर्शनी बार्सिलोना पहुंची।
- चीन द्वारा तिब्बत आपदा क्षेत्र में पहुंच बहाल करने के बाद नेपाल में बाढ़ बचाव की उम्मीदें धूमिल हो गईं।
- विदेश मंत्री जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड का दौरा करेंगे।
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 37 मरीज सक्रिय
- पोषण माह 2026 की तैयारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा, जनभागीदारी से चलेंगे जागरूकता अभियान
फ्रेंच ओपन की सफलता के बाद ज्वेरेव की नजर यूएस ओपन खिताब पर, बोले- अब और चाहिए







