Breaking News

अनीत पड्डा की 'हुंकार', टीजर में दिखी दमदार मौजूदगी


मनोरंजन 01 September 2026
post

अनीत पड्डा की 'हुंकार', टीजर में दिखी दमदार मौजूदगी

फिल्म 'सैयारा' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनीत पड्डा अब नई क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज 'हुंकार-द रोर' में नजर आएंगी। सीरीज का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें अनीत के साथ फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं, जो पहली बार एक महिला पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। सीरीज में अर्जुन माथुर, राम कपूर और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

टीजर की शुरुआत मीनू रावत (अनीत पड्डा) से होती है, जो अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचती है। लेकिन जिस व्यक्ति 'बापजी' पर आरोप है, वह समाज में एक प्रभावशाली और सम्मानित शख्स माना जाता है। इसके बाद कहानी में डर, दबाव, अपराध और अदालत की लड़ाई की झलक देखने को मिलती है, जो दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाती है।

नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है। 'हुंकार-द रोर’ समाज में अन्याय के खिलाफ उठने वाली आवाज और संघर्ष की कहानी को सामने लाती है। यह सीरीज 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER