Breaking News

देश की अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी


व्यापार 31 August 2026
post

देश की अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी


नई दिल्ली, 31 अगस्त।
देश की अर्थव्यवस्था पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 6.9 फीसदी रही थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मुताबिक अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। एनएसओ के मुताबिक कि मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर 7.8 फीसदी दर्ज की गई है।

एनएसओ के आंकड़ों में बताया गया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्थिर कीमतों पर वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 81.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 75.46 लाख करोड़ रुपये था। आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों अप्रैल से जुलाई तक का राजकोषीय घाटा 4.5 लाख करोड़ रुपये रहा। यह वार्षिक अनुमानों का 26.8 फीसदी है। पिछले साल की समान अवधि में यह 18.2 फीसदी दर्ज किया गया था, जिससे पता चलता है कि घाटा कम हुआ है। कुल प्राप्तियां 1.31 लाख करोड़ रुपये रहीं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER