वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना है। अमरीका दौरे के दौरान शिकागो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमरीका-ईरान संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं के बावजूद भारत अपनी विकास गति को बनाए रखने में सक्षम रहेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में आई बाधा ने शुरुआत में कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों जैसी प्रमुख वस्तुओं की आपूर्ति को प्रभावित किया, लेकिन देश आपूर्ति को पुनर्गठित करने में सफल रहा। वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद सरकार ने सब्सिडी के माध्यम से किसानों के लिए उर्वरक की कीमतें अपरिवर्तित रखी हैं। श्रीमति सीतारामन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ-साथ सरकार प्रणालीगत सुधारों को जारी रखेगी। सरकार विशेष रूप से विदेशों से अधिक पूंजी जुटाने का प्रयास करेगी।
Breaking News
- केनिन ने यूएस ओपन के देर रात के मुकाबले में वीनस विलियम्स को हराया
- गूगल मैप्स पर अब अमेरिका में 'लेक ओंटारियो' की जगह 'लेक अमेरिका' दिखाई दे रही है।
- 'बंटवारा 1947' के बाद सनी देओल की नई पारी
- किर्गिज़ शिक्षाविद ने पीएम मोदी की यात्रा का किया स्वागत, कहा- ‘मानस और महाभारत में दोस्ती-सहनशीलता के साझा मूल्य’
- G20 बैठक: वित्त मंत्रियों की बैठक में वैश्विक आर्थिक विकास, कर्ज और ईरान संकट पर होगी चर्चा
- भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर, सीतारमण ने निवेश और नवाचार को बताया अहम
- तमिलनाडु: नीलगिरि में बारिश की कमी का असर, चाय की पत्तियों का उत्पादन घटा
- KBC 18 में बिग बी की मजेदार सलाह
- प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
- बिश्केक पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने विशेष स्वागत किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना







