राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर देश भर के 18 एनआईएफटी परिसरों से पास होने वाले छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। इस कार्यक्रम में वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति, बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य, स्कॉलर और पास होने वाले छात्र भी शामिल होंगे। वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत 1986 में स्थापित, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी – एनआईएफटी एक वैधानिक संस्थान है जो एनआईएफटी अधिनियम, 2006 के तहत संचालित होता है। पिछले कुछ वर्षों में, यह संस्थान फैशन शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में उभरा है, जो पारंपरिक कला और शिल्प, शैक्षणिक ज्ञान, डिज़ाइन इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, रचनात्मक सोच और इंडस्ट्री के साथ जुड़ाव को एक साथ लाता है।
Breaking News
- केनिन ने यूएस ओपन के देर रात के मुकाबले में वीनस विलियम्स को हराया
- गूगल मैप्स पर अब अमेरिका में 'लेक ओंटारियो' की जगह 'लेक अमेरिका' दिखाई दे रही है।
- 'बंटवारा 1947' के बाद सनी देओल की नई पारी
- किर्गिज़ शिक्षाविद ने पीएम मोदी की यात्रा का किया स्वागत, कहा- ‘मानस और महाभारत में दोस्ती-सहनशीलता के साझा मूल्य’
- G20 बैठक: वित्त मंत्रियों की बैठक में वैश्विक आर्थिक विकास, कर्ज और ईरान संकट पर होगी चर्चा
- भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर, सीतारमण ने निवेश और नवाचार को बताया अहम
- तमिलनाडु: नीलगिरि में बारिश की कमी का असर, चाय की पत्तियों का उत्पादन घटा
- KBC 18 में बिग बी की मजेदार सलाह
- प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
- बिश्केक पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने विशेष स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली में एनआईएफटी के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी







