Breaking News

आर प्रग्नानंद ने इतिहास रचा; ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने


खेल 28 August 2026
post

आर प्रग्नानंद ने इतिहास रचा; ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंद ने इतिहास रचते हुए ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने कल रात अमेरिका के सेंट लुइस में खेले गए फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर शानदार वापसी की। प्रग्नानंद ने फाइनल के दिन की शुरुआत कारुआना से छह अंक पीछे रहकर की, लेकिन दोनों रैपिड गेम जीतकर उन्होंने बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद उन्होंने चारों ब्लिट्ज गेम में अपनी पकड़ बनाए रखी और 15-13 से जीत हासिल करते हुए 2 लाख डॉलर का पहला पुरस्कार जीता और अगले साल के ग्रैंड चेस टूर में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

तीसरे स्थान के मैच में वेस्ली सो ने भी विंसेंट कीमर के खिलाफ जोरदार वापसी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच रैपिड गेम बराबरी पर रहने के बाद, सो ने चारों ब्लिट्ज गेम जीतकर 18-12 से जीत दर्ज की। इससे पहले, प्रग्नानंद ने कारुआना से पहला क्लासिकल गेम 6-0 से हार गए थे, लेकिन दूसरा गेम 3-3 से ड्रॉ करके अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER