केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर स्थित वाहन कारखाने में टी-सीरीज टैंक ओवरहाल परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
आकाशवाणी संवाददाता की रिपोर्ट है कि आज जबलपुर वाहन कारखाना रक्षा क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने जा रहा है। यह कारखाना अब युद्धक टैंकों की मरम्मत, नवीनीकरण और तकनीकी उन्नयन का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर स्थित वाहन कारखाने में टी-सीरीज़ टैंक ओवरहाल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वर्तमान में, टी-72 टैंकों के ओवरहाल की मुख्य जिम्मेदारी तमिलनाडु के अवादी स्थित भारी वाहन कारखाने की है। इस नई परियोजना के तहत, पहले चरण में हर साल 12 टी-72 टैंकों का पूर्ण ओवरहाल और उन्नयन किया जाएगा। टैंकों के रखरखाव, मरम्मत और परीक्षण के लिए जबलपुर स्थित वाहन कारखाने में एक आधुनिक संयंत्र और परीक्षण ट्रैक भी विकसित किया जाएगा।







