Breaking News

राजनाथ सिंह आज जबलपुर में 450 करोड़ के ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का करेंगे भूमि पूजन


देश 27 August 2026
post

राजनाथ सिंह आज जबलपुर में 450 करोड़ के ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का करेंगे भूमि पूजन

जबलपुर, 27 अगस्त।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करने और देश में रक्षा उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के जबलपुर को बड़ी सौगात देंगे। वे व्हीकल फैक्टरी जबलपुर में आयोजित समारोह में 450 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले टी-टैंक ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे।


जनसम्पर्क अधिकारी एमएस उइके ने बताया कि इस ओवरहॉलिंग परियोजना से जबलपुर एक बार फिर देश के रक्षा मानचित्र पर अपनी सामरिक और औद्योगिक क्षमता सिद्ध करेगा। रक्षा मंत्रालय के इस प्रोजेक्ट से न केवल रक्षा उपकरणों की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि महाकौशल क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अनेक नए अवसर भी सृजित होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पूर्वान्ह 11.55 बजे गोवा से वायुयान द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री सिंह का स्वागत एवं अगवानी करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12ः20 बजे व्हीकल फैक्टरी पहुचेंगे। रक्षामंत्री दोपहर 12ः35 बजे व्हीकल फैक्टरी में टी-सीरीज टैंक के ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

रक्षामंत्री सिंह कार्यक्रम के बाद दोपहर 2ः35 बजे व्हीकल फैक्टरी से प्रस्थान कर दोपहर 2ः45 बजे साउथ सिविल लाइन पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी नेताओं की बैठक में शामिल होंने के बाद दोपहर 3ः15 बजे डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3.20 बजे वायुयान से नई दिल्ली रवाना होंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER