मॉस्को, 26 अगस्त । रूस और यूक्रेन के बीच युद्धबंदियों की अदला-बदली का सिलसिला जारी है। रूस की मानवाधिकार आयुक्त याना लांत्रतोवा ने बताया कि 24 अगस्त को कीव को 10 युद्धबंदी लौटाए गए और इसके जवाब में यूक्रेन ने बुधवार को 10 सैनिक रूस को सौंपे।
लांत्रतोवा ने पत्रकारों से कहा, "फिलहाल, बेलारूस गणराज्य के इलाके में युद्धबंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया चल रही है। रूस का रक्षा मंत्रालय और संबंधित विशेष सेवाएं इस प्रक्रिया पर लगातार काम कर रही हैं। उनके मुताबिक, बुधवार को रूस के 10 नागरिकों की स्वदेश वापसी होगी।
रूसी सैनिकों की यह वापसी, मॉस्को द्वारा यूक्रेनी सैनिकों को सौंपे जाने के जवाब में थी, जो एक दिन पहले, 24 अगस्त को हुआ था।
ओम्बड्सवुमन ने कहा कि रूस और यूक्रेन निकट भविष्य में एक और बड़े स्तर पर युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश लापता सैनिकों की तलाश के साथ-साथ संभावित अदला-बदली के लिए सूचियों को अंतिम रूप देने पर भी काम कर रहे हैं।
Breaking News
- शुरुआती कारोबार में सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं, सपाट स्तर पर सोना और चांदी
- नेपाल में बाढ़ से 12 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, 431 मेगावाट बिजली उत्पादन बाधित
- इतिहास के पन्नों में 28 अगस्त : नेहरू रिपोर्ट – भारत के स्वशासन की पहली संवैधानिक रूपरेखा
- राजनाथ सिंह आज जबलपुर में 450 करोड़ के ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का करेंगे भूमि पूजन
- नेपाल बाढ़ त्रासदी में भारत की मदद पर सुकांत मजूमदार ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
- रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरी हिरासत में
- हम संकल्प लें कि अपने शहर की मोहब्बत, भाईचारा-सद्भाव की परंपरा को मजबूत करेंगे : डॉ. एस. जहीरूद्दीन
- कोलंबो टेस्ट : सोरियाबंदर और दिनूषा ने कराई श्रीलंका की वापसी, गेंदबाजों की बदौलत भारत का दबदबा बरकरार
- आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह को पछाड़कर पहली बार नंबर-1 बने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क
- जल जीवन मिशन से बदली कटंगी की तस्वीर
रूस-यूक्रेन के बीच युद्धबंदियों की अदला-बदली जारी, 10-10 सैनिकों की हुई वापसी







