अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। तापसी ने अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर मीडिया को ही आड़े हाथों लिया। अभिनेत्री ने कहा कि अगर मीडिया दोनों से इस मुद्दे पर बार-बार सवाल करना बंद कर दे, तो यह विवाद कब का खत्म हो चुका होता। तापसी ने साफ किया कि वह इस पुरानी जुबानी जंग को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं।
कंगना की टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर तापसी ने कहा, "आप लोग ये बात खत्म क्यों नहीं होने देते? जब आप दोनों से ये सवाल पूछना बंद कर देंगे तो यह मुद्दा अपने आप खत्म हो जाएगा। आप सब लोगों को ये देखकर मजा आ रहा है, इसलिए आप बार-बार वही सवाल पूछ रहे हैं। अगर आप लोग ऐसे सवाल पूछना बंद कर देते तो ये बात कब की खत्म हो चुकी होती।" तापसी का यह बयान अब चर्चा में है।
दरअसल, दोनों अभिनेत्रियों के बीच विवाद की शुरुआत 2019 में हुई थी, जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को 'कंगना की सस्ती कॉपी' कहा था। हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू में कंगना से दूरी को लेकर कहा था कि वह उनसे कभी नहीं मिलीं और दोनों की राय उनकी अपनी परवरिश और सोच को दर्शाती है। इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तापसी पर पलटवार करते हुए उन्हें फिर 'सस्ती कॉपी' कहा और आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने उनके माता-पिता और परवरिश का मजाक उड़ाकर सीमा लांघ दी है। अब तापसी के ताजा बयान ने इस पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।
Breaking News
- शुरुआती कारोबार में सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं, सपाट स्तर पर सोना और चांदी
- नेपाल में बाढ़ से 12 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, 431 मेगावाट बिजली उत्पादन बाधित
- इतिहास के पन्नों में 28 अगस्त : नेहरू रिपोर्ट – भारत के स्वशासन की पहली संवैधानिक रूपरेखा
- राजनाथ सिंह आज जबलपुर में 450 करोड़ के ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का करेंगे भूमि पूजन
- नेपाल बाढ़ त्रासदी में भारत की मदद पर सुकांत मजूमदार ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
- रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरी हिरासत में
- हम संकल्प लें कि अपने शहर की मोहब्बत, भाईचारा-सद्भाव की परंपरा को मजबूत करेंगे : डॉ. एस. जहीरूद्दीन
- कोलंबो टेस्ट : सोरियाबंदर और दिनूषा ने कराई श्रीलंका की वापसी, गेंदबाजों की बदौलत भारत का दबदबा बरकरार
- आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह को पछाड़कर पहली बार नंबर-1 बने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क
- जल जीवन मिशन से बदली कटंगी की तस्वीर
कंगना रनौत के साथ विवाद पर तापसी पन्नू ने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया







