स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के अंतर्गत महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सुनसुनिया ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय ने 92.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
यह उपलब्धि विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, छात्राओं एवं समुदाय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं हरित परिसर निर्माण जैसी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इन सतत प्रयासों के फलस्वरूप विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विद्यालय को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही स्वच्छ एवं हरित गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के लिए विद्यालय को 1 लाख रुपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा संबंधित विद्यालयों के शाला प्रमुखों को शैक्षिक अनुभव यात्रा में सहभागी होने का अवसर भी मिलेगा।
केजीबीवी सुनसुनिया की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और छात्राओं को बधाई देते हुए स्वच्छता एवं हरित गतिविधियों को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
Breaking News
- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रूरल कैटेगरी में जिले के केजीबीवी सुनसुनिया राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम
- सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से हर परिवार तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ
- ’अवैध शराब बिक्री पर रोक के लिए नियमित कार्रवाई के निर्देश’
- आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा 'पोषण वाटिका' पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- महतारी वंदन योजना से चंदापुरी के चेहरे पर आई खुशी
- ग्रामीणो के साथ जमीन में बैठकर जिला पंचायत सीईओ ने सुनी मन की बात
- CSIR-NAL ने तीन स्वदेशी गैस टरबाइन इंजन किए लॉन्च
- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने सीमा मुद्दे पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत की।
- रक्षाबंधन से पहले 68 लाख बहनों को 631 करोड़
- सरकार सभी पायलटों के लिए रैंडम ड्रग टेस्ट पर कर रही विचार : राममोहन नायडू
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रूरल कैटेगरी में जिले के केजीबीवी सुनसुनिया राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम







